दिल्ली में अटल कैंटीन योजना की शुरुआत; अब सिर्फ ₹5 में मिलेगा गरम और पौष्टिक खाना, साथ ही होंगी ये व्यवस्थाएं

दिल्ली सरकार ने गरीबों और मजदूरों के लिए ‘अटल कैंटीन योजना’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है, जिसमें मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन मिलेगा। यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेवा भावना से प्रेरित है और उनके जन्मदिन पर शुरू की जाएगी। पहले चरण में 100 स्थानों पर कैंटीनें खुलेंगी, जहां रोज़ाना हजारों लोगों को गरम और स्वच्छ भोजन परोसा जाएगा।

Atal Canteen Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के गरीबों, मजदूरों और आम नागरिकों के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। राजधानी में सरकार जल्द ही ‘अटल कैंटीन योजना’ शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत लोगों को सिर्फ ₹5 में गरम, स्वच्छ, पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अटल कैंटीन योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर प्रारंभ होगी और पहले चरण में 100 स्थानों पर इसकी शुरुआत की जाएगी। बताया जा रहा है कि, इस योजना की हर कैंटीन में सुबह और शाम 500-500 लोगों को थाली परोसी जाएगी, जिसमें दाल, चावल, रोटी और सब्जी शामिल होंगे।

Atal Canteen Yojana in Delhi (Symbolic Photo: Canva)

दिल्ली में अटल कैंटीन योजना (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

होंगी ये व्यवस्थाएं

बता दें कि, योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी सीधे सरकार के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से होगी। कैंटीन की रसोई में आधुनिक कुकिंग सुविधाएं, आरओ पानी और ठंडा भंडारण जैसी व्यवस्थाएं होंगी। साथ ही, भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए FSSAI और NABL प्रमाणित लैब्स से हर महीने परीक्षण कराया जाएगा। ऐसे में, कैंटीन संचालित करने वाली एजेंसियों को सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

End of Feed