Chhath Pooja 2025: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बनाई विशेष समिति, कपिल मिश्रा बने अध्यक्ष

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा 2025 की तैयारियों के लिए एक विशेष समिति बनाई है, जिसकी अध्यक्षता मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे। मिश्रा ने कहा कि छठ अब दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है और इस बार करीब एक हजार स्थानों पर आयोजन होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस साल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्व की रौनक पहले से ज्यादा होगी

Chhath Pooja 2025 in Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा 2025 की तैयारियों के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है, जिसकी कमान मंत्री कपिल मिश्रा को सौंपी गई है। कपिल मिश्रा ने कहा कि छठ अब सिर्फ पूर्वांचल की नहीं बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस बार राजधानी में करीब एक हज़ार स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने श्रद्धालुओं की अनदेखी की थी, लेकिन इस बार छठ पर्व की रौनक नई होगी।

chhath puja 2025 in Delhi

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां शुरू (फाइल फोटो: PTI)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली में ‘छठ पूजा 2025’ के आयोजन हेतु स्थानों के चयन एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा को इस समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। यह समिति राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान, सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, परिवहन और श्रद्धालुओं की सहूलियत से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगी।

End of Feed