दिल्ली के इन तीन फ्लाईओवर की बदलेगी सूरत, जल्द शुरू होगा मरम्मत का कार्य, जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली के तीन फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 72.2 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। इन फ्लाईओवर की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इसमें सुधार करने के लिए और फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया है।

दिल्ली में जाम का झाम खत्म करने के लिए और लोगों को राहत देने के लिए साउथ दिल्ली के तीन फ्लाईओवर की स्थिति में सुधार लाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि आईआईटी फ्लाईओवर, पुराना राव तुलाराम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है।

Delhi Flyover

दिल्ली के इन तीन फ्लाईओवर की बदलेगी सूरत (फोटो - Canva)

दक्षिणी दिल्ली के आईआईटी फ्लाईओवर, पुराना राव तुलाराम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर की स्थिति में सुधार लाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फ्लाईओवर की संरचनात्मक जांच के लिए टेंडर जारी किया है। एक बार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन फ्लाईओवरों की मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।

End of Feed