दिल्ली के लिए डेंजरस साबित हो रहे ई-रिक्शा, 6 महीने में लापरवाही के कारण गई 17 लोगों की जान

दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसों में वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि साल के शुरुआती 6 महीनों में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही के कारण 17 लोगों की जान गई है। पुलिस का कहना है की सख्त कानून की कमी के कारण यह ट्रैफिक नियमों का लगातार उल्लंघन करते हैं। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि नाबालिग ई-रिक्शा चालकों की बढ़ती संख्या के कारण भी सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

दिल्ली में आप कहीं भी चले जाइए। आपको ई-रिक्शा देखने को जरूर मिलेंगे। दिल्ली का शायद ही ऐसा कोई इलाका होगा, जहां आपको ई-रिक्शा नहीं मिलेंगे। दिल्ली की सड़कों पर ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या ने न केवल लोगों की सुविधा बढ़ाई है, बल्कि सड़क पर गंभीर खतरा भी उत्पन्न किया है। दिल्ली में ई-रिक्शा के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं ई-रिक्शा के कारण होने वाले हादसों में कई लोगों की जान गई है।

Delhi E-Rickshaw

दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही के 6 महीने में 17 लोगों की गई जान (फोटो - Canva)

6 महीने में 17 लोगों की मौत

End of Feed