Delhi Traffic Advisory: दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक में बड़े बदलाव, आज शाम से कई रास्तों पर रहेगी पाबंदी

दिल्ली में दशहरे की चहल-पहल और VIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए आज शाम से आधी रात तक ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। आइए जानते हैं किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी और किन रास्तों से गुजरेंगी गाड़ियां।

Delhi Traffic News: दशहरा और रावण दहन के अवसर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे आज शाम 3 बजे से रात 12 बजे के बीच ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

delhi traffic update today

दशहरे पर बदला रहेगा दिल्ली का ट्रैफिक

शाम 3 बजे से आवाजाही पर रोक

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शाम से लेकर देर रात तक कई इलाकों में वाहन आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। खासकर उन जगहों पर जहां दशहरा मेला, रामलीला और रावण दहन का आयोजन हो रहा है। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए इन इलाकों में डायवर्जन और पाबंदियां लागू रहेंगी।

End of Feed