इंतेहां हो गई... इंतजार की... कब खुलेगा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अगले महीने के अंत तक खुलने जा रहा है। 210 किमी लंबा यह हाईवे दिल्ली से देहरादून की दूरी 2.5 घंटे में तय कराएगा। 12,000 करोड़ की लागत से बना यह ग्रीन एक्सप्रेसवे पर्यावरणीय पहल के तहत 40 हजार पेड़ों से सुसज्जित होगा। यह क्षेत्रीय कनेक्टिविटी व पर्यटन को नई गति देगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) अब टुकड़ों में नहीं, बल्कि पूरा का पूरा एक्सप्रेसवे एक साथ खुलेगा। माना जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून तक पूरा एक्सप्रेसवे जुलाई 2025 के अंत तक खुल जाएगा। यानी अगले महीने के अंत तक आप दिल्ली से देहरादून तक फर्राटा भर पाएंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लगभग पूरी तरह से तैयार हो चुका है और आने वाले 5-6 हफ्तों के भीतर इसका उद्घाटन हो सकता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शनिवार 14 जून को ही पूरे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (DDEC) पर लगभग 40 हजार पेड़ लगाने की शुरुआत की है।

Delhi-Dehradun Expressway

जल्द खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (फोटो - AI Image)

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक बयान में कहा कि पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों को ध्यान रखते हुए पूरे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ लगाने का अभियान चलाया गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के बागपत में कथा टोल प्लाजा के पास प्लांटेशन का काम किया गया। पूरे एक्सप्रेसवे के किनारे 40 हजार पेड़ लगाने की योजना है।

End of Feed