दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग, एक करोड़ रंगदारी देने से मना करने पर हुई वारदात

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 02:26 PM IST

Delhi Crime News: इस घटना के पीछे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का हाथ है। भाऊ ने वॉयस कॉल किया था और एक करोड़ रुपये की मांग की थी। लेक‍िन इनकार करने उसने अपने गुर्गों को गोलियां चलाने के लिए भेजा।

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अपराधियों को एक करोड़ रुपये की रंगदारी देने से इनकार करने पर उसके कार्यालय पर 20 से अधिक राउंड फायरिंग की गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के पीछे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का हाथ है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि बुधवार दोपहर 1:30 बजे बिंदापुर पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की सूचना मिली, इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

​Delhi Crime News, firing at property dealer office, delhi news, crime news, delhi latest news, delhi news update



दिल्‍ली में क्राइम। (सांकेतिक फोटो)

डीसीपी ने कहा, "यह पाया गया कि तीन लोगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर कई राउंड गोलीबारी की और जबरन वसूली की मांग की। किसी को भी गोली से कोई चोट नहीं आई।" बिंदापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी ने कहा, ''आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।'' जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा,"पुलिस टीमें आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।

End of Feed