Delhi News: ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मियों की आज हड़ताल, सपोर्ट में आई राजनीतिक पार्टियां

Delhi News: राजधानी दिल्ली में आज ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सफाईकर्मी सिविक सेंटर के 5 नंबर गेट पर बिना कपड़ों धरना प्रदर्शन करेंगे। उनके इस प्रदर्शन को कांग्रेस और भाजपा का भी समर्थन मिला है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मियों ने आज यानी बुधवार को हड़ताल करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बुधवार को कोई भी सफाई कर्मचारी झाड़ू नहीं उठाएगा। लंबे समय से बातचीत के बहाने से बहलाए जा रहे ये सफाईकर्मी अब अपनी मांग को लेकर हड़ताल करने को तैयार है। दिल्ली में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की मांग नियमित नौकरी की है। उनके इस प्रदर्शन में अब राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी शामिल है। बता दें कि इस हड़ताल को न केवल भाजपा का सपोर्ट है बल्कि इस प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी भी अपना समर्थन दे रही है।

Delhi Contractual Sanitation Workers are on Strike at Civic Center

ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

जहां देश की दो सबसे बड़ी पार्टी इन कर्मचारियों को अपना समर्थन दे रही है वहीं मेयर डॉ शैली ओबरॉय इसे हड़ताल को बातचीत कर खत्म करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविक सेंटर के 5 नंबर गेट पर बैठने वाले हैं। बता दें कि वह धरना प्रदर्शन बिना कपड़ों के बैठकर करने की तैयारी कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की मांग है उन्हें नियमित नौकरी प्रदान की जाए। उनका कहना है कि उनसे 20 वर्षों से ठेके पर काम करवाया जा रहा है लेकिन पक्का नहीं किया जा रहा है। इस मामले पर बात करने पर उन्हें पक्का करने का केवल आश्वासन भर दिया जाता रहा है।

End of Feed