यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच सीएम रेखा गुप्ता ने किया राहत शिविर का दौरा; कहा- हालात अभी नियंत्रण में हैं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर राहत शिविर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निकासी चिह्न की ओर बढ़ने के बीच मंगलवार को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक राहत शिविर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने जनता से बातचीत कर उनसे उनकी परेशानयों को जाना व समझा। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया, जिससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया।

CM Rekha Gupta visited relief camp (Photo: ANI)

सीएम रेखा गुप्ता ने लिया राहत शिविर का जायजा (फोटो: ANI)

राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं पूरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी आज शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है, लेकिन बहाव सुरक्षित स्थिति में है। रेखा गुप्ता ने कहा कि निचले इलाकों के लोगों के लिए राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं और बाढ़ की स्थिति बनी रहने तक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि यमुना का जलस्तर 2023 के 208.66 मीटर के स्तर तक नहीं पहुंचने की संभावना है।

End of Feed