सीएम रेखा गुप्ता पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज; जानें पूरा मामला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भगवान हनुमान को लेकर की गई टिप्पणी के चलते आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता प्रवीन नारायण ने यह शिकायत द्वारका कोर्ट पुलिस थाने में दी, जिसमें धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। मामले में कोर्ट ने पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट और वीडियो सबूत मांगे हैं।

CM Rekha Gupta Lord Hanuman Remark: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता प्रवीन नारायण ने यह शिकायत द्वारका कोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में मुख्यमंत्री पर भगवान हनुमान को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बीएनएस-2023 की धारा 196, 298, 356 और 357 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

CM Rekha Gupta (File Photo)

सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

द्वारका की जिला अदालत ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

द्वारका कोर्ट की न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या यादव ने इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य और पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। अदालत ने निर्देश दिया है कि पुलिस इस बयान की मूल वीडियो रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट जल्द से जल्द पेश करे। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर 2025 को निर्धारित की गई है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

End of Feed