Emergency के दौरान जेल जाने वालों को दिल्ली में भी मिलेगी पेंशन, इन राज्यों में भी दी जाती है सम्मान निधि

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 1975 के आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र सैनानियों को पेंशन मिलेगी। अब दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस योजना को शुरू करने के संकेत दिए हैं।

देश में साल 1975 में आपातकाल लगाया गया था। आज 50 साल बाद दिल्ली सरकार आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की खातिर जेल जाने वाले लोगों को पेंशन देने की योजना बना रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को आर्थिक सहयोग देने की योजना के संकेत दिए हैं।

CM Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए लोगों के आश्रितों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। इसी कार्यक्रम में दौरान उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को आर्थिक सहयोग देने की योजना के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले सेनानियों को कोई सम्मान नहीं दिया, जबकि उनकी सरकार ने अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी इन्हें सम्मान देने का संकल्प लिया है।

End of Feed