दिल्ली

Delhi Fire: चार्जिंग स्टेशन पर ई-रिक्शा में लगी आग, धमाके के साथ फटी बैटरी; धुआं-धुआं हुआ इलाका

दिल्ली के विवेक विहार स्थित अवैध ई रिक्शा बैट्री चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लग गई, जिससे कई ई-रिक्शा पूरी तरह से जल गए।

Image

(सांकेतिक फोटो)

दिल्ली : विवेक विहार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा में मंगलवार रात एक अवैध चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद रिक्शों की बैटरियां फट गईं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। धमाकों के साथ फटी बैटिरयों की वजह से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। आग के समय, पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी अपने संगठन शहीद भगत सिंह सेवा दल के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। दमकल विभाग को 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

रिक्शों की बैटरियां फटने से भड़की आग

दैनिक जागरण की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग में कुल पांच ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए। जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने घर पर थे जब उन्हें तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि रिक्शों में आग लगी हुई थी। उन्होंने और उनकी टीम ने आग बुझाने के लिए सिलेंडर का उपयोग किया। यदि वे समय पर आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचते, तो रिक्शों की बैटरी के फटने से आग और भी भड़क सकती थी। यह घटना स्थानीय समुदाय के लिए एक चेतावनी है कि अवैध चार्जिंग स्टेशनों के संचालन से कितनी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें