वाराणसी

FD तुड़वाने HDFC बैंक पहुंचे रिटायर्ड डॉक्टर, बैंक मैनेजर ने पुलिस बुला ली; जानिए क्या है पूरा मामला

वाराणसी में एक रिटायर्ड बुजुर्ग डॉक्टर बीमार होने के बावजूद चार दिन में चार बार बैंक गए। जब उन्होंने अपनी FD तोड़नी चाही और बैंक मैनेजर ने उनसे वजह पूछी तो वह नाराज हो गए। उनकी जिद को देखते हुए बैंक मैनेजर ने पुलिस बुला ली। फिर जो हुआ आप भी बैंक मैनेजर की सूझबूझ की तारीफ करेंगे।

Image

साइबर ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग डॉक्टर (फोटो - AI Image)

कहानी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी की है। यहां एक बुजुर्ग रिटायर्ड डॉक्टर की तबीयत खराब थी। लेकिन इसके बावजूद वह बैंक गए और अपनी FD तोड़ने के लिए रिक्वेस्ट दी। जब बैंक में उनसे FD तोड़ने का कारण पूछा गया तो वह नाराज हो गए। फिर कुछ ऐसा हुआ कि बैंक मैनेजर को पुलिस बुलानी पड़ी। जानिए पूरा माजरा क्या है -

वाराणसी में 74 वर्षीय एक रिटायर डॉक्टर महेश प्रसाद को साइबर ठगों ने 1.10 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने उन्हें 538 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाया। घटना लठिया स्थित यश विहार कॉलोनी की है।

डॉक्टर की सेहत खराब होने के बावजूद, उन्होंने ठगों के कहने पर बैंक जाकर पैसे ट्रांसफर किए। ठगों ने उन्हें 8 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और कहा कि उनके खिलाफ मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। महेश प्रसाद मूल रूप से बिहार के मुंगेर में सरकारी डॉक्टर थे।

डॉ. महेश प्रसाद को 8 मई को ठगों ने फोन किया। ठगों ने उन्हें धमकी दी कि उनका मोबाइल नंबर दो दिन में बंद हो जाएगा। जब उन्होंने कॉल किया, तो उन्हें बताया गया कि मामला गंभीर है और उन्हें मुंबई आने के लिए कहा गया। डॉक्टर ने 11 मई को वंदे भारत ट्रेन से वाराणसी लौटने के बाद बैंक जाकर 1.10 करोड़ रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद जब उन्होंने HDFC बैंक में FD तुड़वाने का प्रयास किया, तो बैंक मैनेजर ने पुलिस को बुलाया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article