28 May 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): मई के आखिरी सप्ताह में दिल्ली में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार, 28 मई को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 27 मई को मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया था। IMD के अनुसार, 28 मई यानी आज बादल छाए रहने और बिजली गिरने की संभावना है, लेकिन कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई।
29 और 30 मई को फिर से आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है, हालांकि इन दिनों भी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 31 मई को हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बदलते मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आमतौर पर मई में तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है, लेकिन इस बार 26 से 31 मई के बीच यह 32 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि, तेज हवाओं और तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलभराव जैसी परेशानियां सामने आई हैं।
दिल्ली में तापमान और वायु गुणवत्ता
बात अगर के तापमान की करें तो, दिल्ली में तापमान अधिकतम 38°C और न्यूनतम 26°C दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 124 है। वहीं, नोएडा में तापमान 36°C अधिकतम और 28°C न्यूनतम रहा, और यहां AQI 100 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 27°C रहा, जबकि AQI 106 रहा। वहीं, गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 28°C दर्ज किया गया, और AQI 132 पाया गया।
29 और 30 मई के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रह सकते हैं। 29 और 30 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके साथ बिजली चमकने और आंधी-तूफान आने की आशंका भी है। हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। इसके अलावा, 31 मई से 2 जून तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी और आसमान बादलों से ढका रहेगा। फिलहाल तापमान 38 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, लेकिन 29 और 30 मई के लिए जारी येलो अलर्ट के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
