Delhi Double Murder: दोहरे हत्याकांड से दहली दिल्ली, युवती और 6 माह की बच्ची को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Delhi Double Murder: सिविल लाइन दिल्ली थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती और उसकी दोस्त की 6 महीने की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को मृतक युवती के दोस्त पर शक है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Delhi Double Murder: दिल्ली के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक युवती और एक 6 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतारकर आरोपी फरार है। दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके के में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घर में दोनों की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

Crime News

दिल्ली के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड (फोटो: टाइम्स नाऊ नवभारत)

युवती के दोस्त पर हत्या का संदेह

पुलिस के अनुसार, दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक महिला की पहचान सोनल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 महीने की जिस बच्ची की हत्या की गई है वह सोनल की दोस्त की बेटी है। हत्या का शक सोनल के बॉयफ्रेंड पर जा रहा है, जो अभी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सोनल के बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है।

End of Feed