दिल्ली कार धमाका केस में एक और खुलासा; डॉक्टरों के खातों में 40 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, मिला खास पैटर्न

दिल्ली कार विस्फोट मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को बैंक खातों से जुड़े संदिग्ध लेन-देन का बड़ा सुराग मिला है। डॉ. शाहीन, डॉ. आदिल, डॉ. आरिफ और डॉ. परवेज से जुड़े खातों में सात सालों में 40 करोड़ रुपये से अधिक का असामान्य लेन-देन सामने आया। इसमें एक खास पैटर्न दिखाई भी दे रहा है, जो इसे संदिग्धता के घेरे में ले जा रहा है।

Delhi Blast Investigation Update: दिल्ली कार विस्फोट मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को पैसे-रुपयों के मामले में एक बड़ा सुराग मिला है। डॉ. शाहीन, डॉ. आदिल, डॉ. आरिफ और डॉ. परवेज से जुड़े बैंक खातों की गहन जांच में सात सालों के दौरान 40 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आया है। इन खातों में पैसे का आना-जाना छोटे-छोटे अमाउंट में हुआ, जो जांच एजेंसियों को गहरी साजिश की ओर इशारा करता है।

delhi blast investigation

दिल्ली धमाका मामले में एक और खुलासा (फोटो साभार: PTI)

संदिग्ध लेन-देन का पैटर्न

जांच में यह भी सामने आया कि कई खातों में हर सप्ताह 20,000 से 25,000 रुपये के बीच लगातार छोटे ट्रांजैक्शन किए जाते रहे। कुछ खातों में हर 15 दिन में पैसा जमा होने के बाद अगले ही दिन दूसरे खाते से निकाल लिया जाता था। 6 नवंबर को तो कई खातों से एक साथ लाखों रुपये निकाले गए, जो सुरक्षा एजेंसियों के संदेह को और गहरा करता है। सबसे अहम बात यह रही कि बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन में एक खास पैटर्न अपनाया गया, 1 लाख 1 रुपये, 2 लाख 1 रुपये जैसे अमाउंट हर महीने 25 से 28 तारीख के बीच जमा और निकासी किए गए। अब इसको लेकर ऐसा माना जा रहा है कि रकम में ‘1 रुपये’ जोड़कर पैसा भेजना किसी विशेष कोड की तरह इस्तेमाल किया गया हो सकता है, जो किसी खास मकसद के लिए किए गए भुगतान का संकेत देता है।

End of Feed