दिल्ली की हवा सुधरी, जनवरी-अगस्त 2025 बना पिछले 8 साल का सबसे बेहतर दौर

दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार की खुशखबरी आई है।2025 के जनवरी-अगस्त तक का औसत AQI 172 दर्ज हुआ, जो 8 साल में सबसे बेहतर है।

दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर की हवा को लेकर इस बार एक खुशखबरी आई है। साल 2025 के जनवरी से अगस्त तक की अवधि में राजधानी ने पिछले आठ वर्षों का सबसे बेहतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दर्ज किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल औसत AQI 172 रहा, जो बीते वर्षों की तुलना में साफ सुधार दिखाता है। इससे पहले 2024 में यही आंकड़ा 187, 2023 में 174 और 2018 में 203 रहा था। कोविड-19 लॉकडाउन वाले साल 2020 को छोड़ दें तो यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

दिल्ली की हवा सुधरी, जनवरी-अगस्त 2025 बना पिछले 8 साल का सबसे बेहतर दौर

अगस्त में भी दिखा सुधार

अगस्त 2025 में 23 दिन ऐसे रहे जब दिल्ली की हवा 'अच्छे से संतोषजनक' स्तर पर रही। जबकि 2024 में यह आंकड़ा 29 दिन और 2023 में केवल 8 दिन था। इस बार अगस्त का औसत AQI 89 दर्ज किया गया, जो 2023 के मुकाबले कहीं बेहतर है।

End of Feed