Delhi News: महरौली इलाके में घर में घुसकर एयर होस्टेस से दुष्कर्म, ऐसे दबोचा गया आरोपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:13 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली में एक एयर होस्‍टेस के साथ दुष्‍कर्म का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि एक रसूखदार घर दिखाने के बहाने अंदर आया और पीड़िता के साथ मारपीट कर दुष्‍कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी से बचकर भागी और उसे घर के अंदर ही बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर दिखाने के बहाने पीड़िता के घर पहुंचा था आरोपी
  • दुष्‍कर्म का विरोध करने पर की मारपीट और दी धमकी
  • पीड़िता ने आरोपी को घर में बंद कर बुला ली पुलिस

Delhi News: दिल्‍ली के महरौली इलाके में दुष्‍कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्‍यति ने नशे में एक एयर होस्टेस के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से दहशत में आई पीड़िता आरोपी को धक्‍का देकर बाहर भागी और समझदारी दिखते हुए घर को बाहर से बंद कर पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान हरजीत यादव के तौर पर की गई है और वह एक राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा है।

Mumbai Crime News

दिल्‍ली में घर में घुस कर एयर होस्‍टेस से बलात्कार

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार आरोपित हरजीत वारदात के समय नशे के हालत में था। वह बीती रात पीड़िता को घर दिखाने के बहाने वहां पहुंचा था और फिर घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसका यौन शोषण भी किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

End of Feed