दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ट्रॉमा सेंटर में लगे 33,000 वोल्ट के बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी। तत्काल आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई दमकल विभाग को दोपहर करीब 3:35 बजे मिली सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। दमकलकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। आग जिस ट्रांसफार्मर में लगी थी, उसके निकट ही दो और 33,000 वोल्ट के ट्रांसफार्मर मौजूद थे। यदि आग उन तक पहुंच जाती, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। और तो और केवल 5 मीटर की दूरी पर डॉक्टरों का हॉस्टल भी स्थित है। समय रहते आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया और पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया ।
दिल्ली एम्स आग (फोटो)
दिल्ली फायर ऑफिसर मनोज अहलावत के मुताबिक, लगभग 30 से 35 मिनट के भीतर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया था। उनकी टीम ने जोखिम भरे हालात में भी पूरी निष्ठा से काम किया और अस्पताल परिसर में किसी को कोई नुकसान नहीं होने दिया।
अस्पताल की सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं
आपको बता दें कि एम्स अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सैकड़ों मरीजों का इलाज चल रहा था, दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और अस्पताल की सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा अस्पताल में स्थिति सामान्य रही और मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई और सभी को सुरक्षित रखा गया।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
