दिल्ली

Delhi Road Accident: मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

Delhi Road Accident: दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी और वहां से फरार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए वाहन चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Image

दिल्ली में दर्दनाक हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi Road Accident: दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार स्प्लेंडर बाइक से टकरा गई। इस हादसे में एक वरिष्ठ नागरिक और एक 12 वर्षीय नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हिट-एंड-रन का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मौके पर कोई चश्मदीद नहीं था और न ही आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा था।

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर

पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहिद (60), फैज़ (28) और हमज़ा (12) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मुकुंदपुर फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड पर हुआ है। पुलिस ने थाना जहांगीरपुरी में फरार वाहन चालक के खिलाफ FIR नं. 863/25, धाराएं 281/106 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात 12:05 बजे हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन लोग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अचानक आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गई। इस दुर्घटना में तीनों लोगों की मौत पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिवार को हादसे की जानकारी दे दी है। दुर्घटना की खबर सुनते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुराग ढूंढने के लिए पूरे रास्ते की गहन जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article