Delhi Metro: दिल्ली मेट्रों पर एक यात्री पटरी पर आ गया। जिस कारण गुरुवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर कुछ देर के लिए सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। जिसके मुताबिक दिल्ली कश्मीरी गेट के रेड लाइन पर एक व्यक्ति पटरी पर आ गया। इस दौरान शहीद स्थल (नया बस अड्डा) और रिठाला के बीच चलने वाली मेट्रो सेवाओं में देरी हुई।
दिल्ली मेट्रो
कश्मीरी गेट पर पटरी पर उतरा यात्री
दिल्ली मेट्रो ने इस सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की। जिसमें उनहोंने लिखा कि कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर एक यात्री के पटनी पर आ जाने के कारण शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) और रिठाला के बीच सेवाओं में देरी हुई। साथ ही उन्होंने लिख कि अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य हैं।
मेट्रो लाइन की सेवाओं में देरी
आपको बता दें कि रेड लाइन दिल्ली में रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से जोड़ती है। वहीं यहां के रेड लाइन की सभी सेवाएं कुछ देर के लिए डिलेय हो गई थी। यहां एक यात्री के मेट्रो ट्रैक में आन से इस तरह की स्थिति हुई। पांच मिनट बाद डीएमआरसी ने बताया कि लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
