Delhi News: डीडीए का नया प्लान, मिनी सिटी के तौर पर डेवलप होंगे 5 जोन, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Delhi News: दिल्‍ली विकास प्राधिकरण द्वारा दिल्ली में मिनी सिटी विकास के लिए 5 जोन प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान से करीब 85 लाख लोगों को फायदा होगा।

Delhi News: दिल्ली के विकास को और अधिक बढ़ाने की तैयारी में है दिल्ली विकास प्राधिकरण - डीडीए। इस संबंध में डीडीए एक नया प्लान लेकर आया है, जिसके तहत दिल्ली में मिनी सिटी का विकास किया जाएगा। मिनी सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 5 जोन को चुना गया है। जानकारी के अनुसार डीडीए के इस प्लान से 85 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। ये प्लान लैंडपूलिंग पॉलिसी के तहत तैयार किया गया है और इस पॉलिसी के माध्यम से करीब 85 लाख की आबादी को बसाया जाएगा। ये मिनी सिटी हर प्रकार की सुविधा सो लैस होगी। इसमें स्कूल, कॉलेज, पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन आदि शामिल होंगे। इस प्लान को पूरा करने के लिए डीडीए प्रशासनिक इमारतों के निर्माण के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखेगी। आइए आपको डीडीए के प्लान के बारे में बताएं...

DDA New Plan 5 Zones Will be Developed as Mini Cities in Delhi Check Details Here

डीडीए का 5 जोन मिनी सिटी का प्लान

पांच जोन में बनाए जाएगी मिनी सिटी

एक अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार पांच जोन बनाए जाएंगे। इन जोन को 138 सेक्टरों में बांटा जाएगा। डीडीए के इस प्लान में एक नहीं कई जमीनों के मालिक भी शामिल होंगे। इसके आधार पर प्लान की सहभागिता भूमि मालिक 60 और डीडीए 40 प्रतिशत की होगी। अधिकारी ने ये भी बताया कि सभी जोनों में 500 से अधिक स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ जानकारी मिली है की डीडीए ने सेक्टर 8 बी और पी-2 जोन के निर्माण के लिए जमीन मालिकों की एसोसिएशन को पत्र लिख दिया गया है।

End of Feed