Apna Ghar Awas Yojna 2025: अगर आप भी दिल्ली में अपने घर का सपना पाले हुए हैं तो आपके लिए ये बढ़िया मौका हो सकता है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने नई आवास योजना लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत आप दिल्ली के लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में फ्लैट खरीद सकते हैं। DDA इस योजना में भारी छूट भी दे रहा है। अपना घर आवास योजना 2025 के तहत 7500 फ्लैट की बिक्री होनी है।
DDA लाया फ्लैट्स खरीदने की नई स्कीम
27 मई से शुरू होगी बुकिंग
DDA की यह योजना 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर है और इन फ्लैट्स पर 25% तक की छूट दी जा रही है। योजना 20 मई से लॉन्च हो चुकी है और इसका रजिस्ट्रेशन भी उसी दिन से शुरू हो चुका है। 27 मई दोपहर 12 बजे से फ्लैट की बुकिंग शुरू होगी, जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त है।
कितना मिलेगा डिस्काउंट
फ्लैट्स के लोकेशन की बात करें तो सिरसपुर में 1 BHK के लो इनकम ग्रुप्स के 564 फ्लैट्स उपलब्ध हैं। जिनपर 25 फीसदी छूट मिल रही है। लोकनायक पुरम में 1 BHK के लो इनकम ग्रुप्स के 150 फ्लैट्स उपलब्ध हैं जिनपर 25 फीसदी की छूट है। लोकनायक पुरम में ही मिडिल इनकम ग्रुप के 2 BHK के 96 फ्लैट्स हैं, जिनपर 15 फीसद की छूट है। नरेला में EWS के 115 फ्लैट्स हैं जिनपर 15 फीसद की छूट है। नरेला के मिडिल इनकम ग्रुप के 2 BHK के 386 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनपर 15 फीसदी छूट है। नरेला के 3 BHK के 226 फ्लैट्स हैं, जिनपर 15 फीसदी की छूट मिल रही है।
कौन ले सकता है फ्लैट
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। EWS कैटेगरी के लिए परिवार की सालाना आय 10 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अन्य कैटेगरी के लिए आय की कोई सीमा नहीं है। आवेदक के पास वैध पैन नंबर होना जरूरी है। अगर दिव्यांग के साथ संयुक्त रूप से आवेदन कर रहे हैं तो दूसरा शख्स करीबी परिवार का सदस्य होना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
