Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग ने चेन्नई में भारी बारिश से तबाही मचा दी है। दिल्ली-NCR समेत भारत के कई राज्यों पर इसका असर दिखेगा। अगर दिल्ली-NCR की बात की जाये तो मिचौंग के असर से यहां बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले ही पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था।
दिल्ली-NCR में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर
IMD के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान अगले 4-5 दिनों तक 10 डिग्री से ऊपर बना रह सकता है। मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी की गई है। दिल्ली में सुबह के समय कोहरा दिखा। पालम में सुबह 7:30 बजे विजीबिलटी केवल 750 मीटर रही। एक दिसबंर को मौसम विभाग ने इस बार कम ठंडक पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में ठंड कुछ कम रहेगी। शीतलहर भी सामान्य से कुछ कम रहने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। एक दिन पहले यह 26.2 था। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
