बिल्ली को दूध की रखवाली... स्पेशल सेल के मालखाने से चोरी किए 70 लाख रुपये और सोना, आरोपी हवलदार गिरफ्तार

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में स्थित स्पेशल सेल के मालखाने से 70 लाख रुपये और सोने की चोरी की घटना तब हुई, जब पुलिस अधिकारियों द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। मालखाने में चार स्तरीय सुरक्षा को चमका देकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 लाख की नकदी और सोना चोरी होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आतंकवाद निरोधक यूनिट स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी में स्थित मालखाने से लगभग 70 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये का सोना चोरी होन की घटना सामने आई है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि चोरी की इस वारदात को हवलदार खुर्शीद आलम द्वारा अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर मालखाने में प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया।

Delhi Crime News (2)

दिल्ली स्पेशल सेल के मालखाने में चोरी करने वाला हवलदार गिरफ्तार

फेयरवेल पार्टी के दौरान वारदात को दिया अंजाम

End of Feed