MCD Election: कांग्रेस का बिजली बम BBB-बिजली, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर AAP को घेरा

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Nov 22, 2022, 09:45 PM IST

Congress BBB: चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने केजरीवाल सरकार BBB (बिजली, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार) का आरोप लगाया है।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बिजली को लेकर आम आदमी पार्टी के केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। माकन का आरोप है की केजरीवाल के बिजली मॉडल की वजह से दिल्ली बेरोजगारी बढ़ी, और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। माकन ने निजी कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से टैरिफ वसूलने का आरोप लगाया है।

MCD Election

अजय माकन ने केजरीवाल सरकार BBB का आरोप लगाया है

अजय माकन ने आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस वार्ता कर कहा की पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली का रेट दिल्ली में है। माकन के केजरीवाल के बिजली मॉडल को BBB मॉडल कहा जिसका मतलब है बिजली,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मॉडल। माकन ने कहा की केजरीवाल के इस मॉडल का खुलासा कांग्रेस गुजरात में भी करेगी। माकन ने इस मौके पर बिजली भ्रष्टाचार को लेकर बुकलेट भी जारी किया। उन्होंने कहा की पिछले पांच सालों में दिल्ली में बिजली का प्रति यूनिट रेट 2.45 रुपया बढ़ा है।

End of Feed