दिल्ली में भीषण शीतलहर, कोहरे ने घटाई ट्रेनों की स्पीड; कई विमानों पर पड़ा असर

देश के कई हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण, ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। यात्रियों को घंटों स्टेशनों और एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है।

देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर भी इससे अछूता नहीं है, लेकिन अब इसका असर ट्रेनों और विमानों के परिचालन पर पड़ रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें तय समय से काफी देरी से चल रही है। वहीं, कई फ्लाइट को देरी से उड़ान भरना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस समय के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है।

photo

फाइल फोटो।

कोहरे से विमान सेवा प्रभावित

आईएमडी के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई और दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की वजह से ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ। कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

End of Feed