दिल्ली के सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक, बेहतर इलाज प्राथमिकता; CM रेखा गुप्ता ने बताया प्लान

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक और पूर्ण सुविधाओं से युक्त बनाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है ताकि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने दवाओं, उपकरणों, स्टाफ और ढांचागत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने बताया कि 90% दवाएं उपलब्ध हैं और वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अस्पतालों के अधीक्षकों से कहा कि किसी भी कमी की तुरंत जानकारी दें ताकि उसका समाधान किया जा सके। सरकार पीपीपी मॉडल और सीएसआर के तहत अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करा रही है।

दिल्ली के सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक, बेहतर इलाज प्राथमिकता; CM रेखा गुप्ता ने बताया प्लान

मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्लान

सीएम ने स्पष्ट किया कि बजट की कोई कमी नहीं है और लक्ष्य है। ताकि हर मरीज को समय पर इलाज और दवा मिल सके।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी के सरकारी अस्पतालों को मरीजों के लिए बेहतर बनाना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अस्पतालों में दवाएं, उपकरण और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल सरकारी अस्पतालों में करीब 90 प्रतिशत दवाएं उपलब्ध हैं, और वेंटिलेटर बेड की भी कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है, जरूरत बस अस्पतालों की मांग को समय पर बताने की है।

End of Feed