दिल्ली सरकार की नई पहल; कांवड़ियों को गंगाजल से भरी डोलची और जूट बैग देने की योजना, शिविरों का लिया गया जायजा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली के कांवड़ शिविरों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा को एक धार्मिक उत्सव बताते हुए श्रद्धालुओं के सम्मान और सेवा को प्राथमिकता बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गंगाजल से भरी डोलची और जूट बैग वितरित करने की योजना की घोषणा की।

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग, टैगोर गार्डन और सुब्रतो पार्क में स्थित कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि कांवड़ यात्रा एक धार्मिक पर्व है, इसलिए दिल्ली में आने वाले हर कांवड़ी का सम्मान और स्वागत हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए करीब पांच लाख कांवड़ियों को गंगाजल से भरी डोलची और जूट बैग मुफ्त में वितरित करेगी। यह योजना सोमवार से शुरू होगी।

CM Rekha Gupta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो - ANI)

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कांवड़ सेवा समितियों को मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि वे बेहतर ढंग से व्यवस्थाएं कर सकें और कांवड़ियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि इस बार सावन माह में दिल्ली का माहौल उत्सव जैसा है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला।

End of Feed