सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने की घटना पर पहली बार बोले CJI बी.आर. गवई, कहा– यह अब एक "Forgotten Chapter" है

सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में हुई एक अप्रत्याशित घटना पर देश के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन पर जूता फेंकने की कोशिश को उन्होंने एक "Forgotten Chapter" अर्थात भूला हुआ अध्याय करार दिया। कोर्ट में हुई इस चर्चा के दौरान जस्टिस उज्जल भूइयां ने भी घटना पर कड़ी आपत्ति जताई।

CJI B R Gavai Shoe Incident: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में उनके ऊपर जूता फेंकने की कोशिश को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना को "यह अब एक "Forgotten Chapter" (भूला हुआ अध्याय) बताते हुए कहा कि सोमवार को जो हुआ, उससे वह और अन्य न्यायाधीश काफी चकित थे, लेकिन अब इसे पीछे छोड़ दिया गया है।

CJI B R Gavai (File Photo: ANI)

सीजेआई बी आर गवई (फाइल फोटो: एएनआई)

CJI गवई की यह टिप्पणी कोर्ट में उस समय सामने आई जब वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने लगभग दस साल पहले एक अन्य अदालत में घटी ऐसी ही घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय न्यायाधीशों के बीच इस बात को लेकर मतभेद था कि अवमानना की कार्यवाही कैसे शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने उस घटना पर एक लेख भी लिखा था।

End of Feed