Chhath Puja 2022: छठ व्रतियों में खुशी की लहर, दिल्ली एलजी विनय सक्सेना ने लिया ये एक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 04:06 PM IST

Chhath Puja in delhi: बीते शनिवार भलस्वा झील का दौरा कर खासे नाराज हुए थे एलजी झील की गंदगी के लिए दिल्ली जल बोर्ड को जिम्मेदार बताया था, LG की फटकार के बाद झील की सफाई का काम जोरों पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भलस्वा झील की सफाई से गदगद हुए दिल्लीवासी
  • झील की गंदगी पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली जल बोर्ड को एलजी ने लगाई थी फटकार
  • एलजी के एक्शन से सकते में आया दिल्ली जल बोर्ड, सफाई शुरू

अबूजर की रिपोर्ट-

CHHATH PUJA in Delhi 2022

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से जारी है

दिल्ली में छठ पूजा (Chhath Puja 2022 in delhi) की तैयारी जोर-शोर से जारी है बीते दो सालों में कोविड के कारण दिल्ली में भी कई प्रतिबंध लागू थे। प्रतिबंध की वजह से छठ पूजा का आयोजन भी जोर-शोर से नहीं हो पा रहा था। लेकिन कोविड के कमजोर हो जाने के बाद एक बार फिर दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी में तेजी आ गई है। यमुना से लेकर दिल्ली के अलग-अलग घाटों और झीलों पर सफाई अभियान चल रहा है। लेकिन इन सबके बीच दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक ऐसा काम किया है जिससे दिल्लीवासियों के अंदर खुशी की लहर है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक मशहूर झील है जिसे भलस्वा झील (Bhalswa Lake delhi) के नाम से जाना जाता है। एक दौर था जब दिल्ली वालों ने इस झील को बिल्कुल साफ-सुथरे हालात में देखा। लेकिन वक्त के साथ ये झील गंदी होती गई। कई बार इस झील की सफाई की कोशिश की गई। लेकिन सरकारी लापरवाही और आम लोगों की कुछ गलत हरकतों की वजह से यह झील हद से ज्यादा गंदी हो गई। लेकिन छठ के त्योहार से ठीक पहले एलजी विनय सक्सेना ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे एक बार फिर खूबसूरत भलस्वा झील का सपना साकार हो सकता है। अच्छी बात ये हे कि उप-राज्यपाल के आदेश पर तत्काल एक्शन भी हो गया है।

End of Feed