Delhi News: CBSE ने रद्द की 20 स्कूलों की मान्यता, कहीं आपके बच्चे यहां तो नहीं पढ़ते?

Delhi News: सीबीएसई ने हाल ही में कई स्कूलों में सरप्राइज विजिट किया। इस दौरान डमी छात्रों और अन्य कारणों के चलते दिल्ली के 5 स्कूलों सहित 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई है। अगर आपके बच्चे भी इन स्कूलों में पढ़ते हैं तो आपको नए सीजन की शुरुआत किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से करनी चाहिए।

Delhi News: दिल्ली के गली मोहल्लों में कई स्कूल खुले हैं, जो सीबीएसई की मान्यता होने का दावा करते हैं। लेकिन ऐसे दावों में न आएं। ऐसे दावों के चक्कर में आकर आप अपने बच्चे का भविष्य न बिगाड़ें। ऐसे स्कूल उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। पहले स्कूल की मान्यता के संबंध में जानकारी जरूर लें। CBSE ने ऐसे 20 स्कूलों की लिस्ट जारी की है, जिनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। इसमें से 5 स्कूल दिल्ली में है। वहीं एक स्कूल को डाउनग्रेड भी किया गया है। ऐसे में आपके पास क्या विकल्प बचते हैं, उन पर भी इस खबर में चर्चा करेंगे।

CBSE canceled recognition of Five School of Delhi

सीबीएसई ने दिल्ली के पांच स्कूलों सहित 20 की मान्यता की रद्द

दिल्ली के इन स्कूलों की मान्यता रद्द

  • सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दिल्ली-81
  • भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, दिल्ली- 40
  • नेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली-40
  • चांद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली- 39
  • मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली-39

End of Feed