दिल्ली: राजधानी दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता (AQI) में सुधार को देखते हुए नए साल के पहले दिन जीआरएपी (GRAP) के तीसरे स्टेज को CAQM ने तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके हटते ही राजधानी में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कार के चलाने पर लगी रोक भी हट जाएगी। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन के कार्य जारी रखे जा सकते हैं। हालांकि, हालांकि, GRAP के चरण- I और चरण-II के तहत कार्रवाइयां लागू रहेंगी और क्रियान्वित की जाएंगी।
दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-3 रद्द
डीजल वाहनों से प्रतिबंध हटा
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के ग्रैप-3 के प्रतिबंध हटाने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। अब ऐसे में डीजल वाहन राजधानी के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
सीएक्यूएम ने कहा कि पुराने आदेश को वापस लेते हुए ग्रैप के तीसरे चरण को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है। हालांकि स्टेज-1 और स्टेज-2 जारी रहेगा। साथ ही एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों को यह निगरानी करनी होगी कि तीसरे चरण के तहत एक्शन लागू हैं या नहीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
