Delhi News: बारिश का प्रहार नहीं झेल पाई इमारत, भर भराकर ढही; कोई हताहत नहीं

दिल्ली के बवाना इलाके में स्थित एक पुरानी इमारत भर भराकर ढह गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली: बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में बृहस्पतिवार को एक पुरानी इमारत ढह गई जिसके बाद प्राधिकारियों ने दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि बवाना के सेक्टर 4 में इमारत के ढह जाने के बारे में अपराह्न दो बजकर 41 मिनट पर सूचना मिली और इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Delhi News

सांकेतिक फोटो

उन्होंने कहा कि यह एक पुरानी इमारत है और हमने दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी हैं। यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है, कि कहीं मलबे में कोई फंसा तो नहीं है।

End of Feed