दिल्ली

Breaking News: दिल्ली में इस्लामिक स्टेट से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, NIA ने रखा था तीन लाख का इनाम

Breaking News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 15 अगस्त से पहले बड़ी कामयाबी हासिल की है और इस्लामिक स्टेट से जुड़ा तीन लाख के इनामी आतंकी को गिरफ्तार किया है।

Image

आतंकी गिरफ्तार।

Photo : ANI

Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्पेशल सेल ने ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अली को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए (NIA) ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

दरियागंज का रहने वाला है आतंकी

जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। इस आतंकी पर जांच एजेंसी एनआईए ने 3 लाख रुपये के इनाम के साथ मोस्ट वांटेड भी घोषित किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, आतंकी रिजवान के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर स्पेशल सेल हरकत में आई।

देर रात किया गया गिरफ्तार

आतंकी रिजवान को गिरफ्तार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में टीम गठित की गई। गुरुवार रात 11 बजे आतंकी रिजवान को दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुरक्षा बल चला रहे थे ऑपरेशन

आतंकी रिजवान को पकड़ने के लिए काफी समय से सुरक्षा बलों ने अपने नेटवर्क को एक्टिव किया हुआ था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का सबसे खूंखार आतंकी है। उसने अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली और मुंबई के वीवीआईपी इलाकों की रेकी की थी। रिजवान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जश्न में भंग डालने की कोशिश में था।

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है रिजवान

बता दें कि रिजवान को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साल 2018 में गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस व अन्य जांच एजेंसी अलर्ट मोड पर है। सरोजनी नगर मार्केट, लाजपत नगर मार्केट, खान मार्केट सहित अन्य मार्केटों में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें