दिल्ली के क‌ई इलाकों में हुआ ब्लैक आउट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी असर; मंत्री आतिशी ने बताई क्या है वजह

Atishi on Haryana: दिल्ली में केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने ये दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में मंडोला में पावर ग्रिड के फेल होने से दिल्ली के क‌ई इलाकों में ब्लैक आउट हुआ। उन्होंने ये भी कहा कि इसका असर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी पड़ा है। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है।

Delhi Power Controversy: दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने दिल्ली के क‌ई इलाकों में ब्लैक आउट होने पर बताया कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में काफी बड़ा पावर कट हुआ है। यूपी के मंडोला में एक पावर ग्रीड में आग लगी है, जहां से 1200 मेगावाट (MW) बिजली दिल्ली को मिलती है। हमारे अन्य पावर सोर्स से हम इसे लिंक कर रहे हैं। मैं आज ही नए पावर मिनिस्टर से समय मांगूंगी, क्योंकि देश के पावर ट्रांसमिशन को केंद्र सरकार चलाती है।

Atishi on Delhi Power Cut

आतिशी ने दिल्ली में बिजली कटने के लिए किस पर लगाया आरोप?

दिल्ली में पावर कट को लेकर क्या बोलीं मंत्री आतिशी?

बिजली मंत्री ने आगे कहा कि यह चिंताजनक है कि आज नेशनल लेवल का पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ठप हुआ है। देश की राजधानी में नेशनल ग्रीड के फेल्योर काफी चिंताजनक है। दिल्ली की पीक पावर डिमांड 8000 मेगावाट पहुंचने पर भी पावर कट नहीं हुआ था, यह पावर कट नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर के फेल होने के कारण हुआ है। आतिशी ने दावा किया कि बिजली में कटौती से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप हो ग‌ए हैं। धीरे-धीरे रिस्टोर करने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed