एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी का पंच परमेश्वर महासम्मेलन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:58 PM IST

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'पंच परमेश्वर सम्मेलन' (Panch Parmeshwar Sammelan) नाम से सबसे बड़ा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इसमें दिल्ली के करीब 13000 से ज्यादा बूथों में से हर एक बूथ से 5 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आने वाले 16 अक्टूबर को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में अब तक का सबसे बड़ा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है। इस बूथ सम्मेलन को नाम दिया गया है 'पंच परमेश्वर सम्मेलन' (Panch Parmeshwar Sammelan)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) इस पंच परमेश्वर बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में दिल्ली के करीब 13000 से ज्यादा बूथों में से हर एक बूथ से 5 कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। दिल्ली प्रदेश बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि इसमें करीब एक लाख से ज्यादा बूथ कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

BJP's Panch Parmeshwar Mahasammelan

दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी करेगी पंच परमेश्वर बूथ सम्मेलन

क्या है इस सम्मेलन को आयोजित करने के पीछे की वजह!

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बहुत जल्द दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं आशंका जताई जा रही है कि दिसंबर के अंत तक दिल्ली एमसीडी के चुनाव होंगे उसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने यह पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन कर एक तीर से कई शिकार करने की कोशिश की है। एक तो पार्टी ये सम्मेलन करके सबसे निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं को यह संदेश पहुंचाना चाहती है कि अब एमसीडी चुनाव के लिए कमर कस लेनी है। दूसरा एक प्रकार से यह शक्ति प्रदर्शन भी होगा भारतीय जनता पार्टी का। और तीसरा हाल ही में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जिस तरीके से अनियमितताएं की। चाहे शराब घोटाला हो या उसके पहले हवाला कांड हो। इसके अलावा बिजली घोटाले की भी बात सामने निकल कर आ रही है। ऐसे में चारों तरफ से भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरना चाहती है हर मुद्दे और इसलिए यह सम्मेलन उस दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

End of Feed