Operation Sheesh Mahal पर BJP ने याद दिलाया 'दो कमरों के घर में रहूंगा' वाला बयान, कहा- ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 09:29 PM IST

BJP Delhi on Operation Sheesh Mahal: बीजेपी के हरीश खुराना ने इस दौरान कहा- अगर इतना मोटा खर्च हो रहा है तब खुद को ईमानदार बोलने वाले ये लोग...ये आम जनता और उनकी गाढ़ी कमाई पर बहुत बड़ा तमाचा हैं।

BJP Delhi on Operation Sheesh Mahal: 'ऑपरेशन शीशमहल' के बाद दिल्ली बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरा है। मंगलवार (25 अप्रैल, 2023) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के रामवीर बिधूड़ी ने कहा- मैंने पहले भी कहा था कि केजरीवाल Building Bye Laws का भी उल्लंघन कर रहे हैं। ये उन्हें अनुमति नहीं देते हैं...जब लोग कोरोना से पीड़ित थे, उनके लिए बुनियादी बंदोबस्त (दवा, बेड और ऑक्सीजन आदि) नहीं हो पा रहा था। देश संकट से जूझ रहा था, तब केजरीवाल ने अपने सरकारी घर पर बड़ी धनराशि खर्च करना शुरू की।

बकौल बिधूड़ी, "वह तो कहते थे कि सरकार आने पर दो कमरे के घर में रहेंगे, उनके साथ सिक्योरिटी नहीं रहेगी और वह लग्जरी गाड़ी से नहीं चलेंगे। लेकिन उन्होंने अपने घर के रेनोवेशन पर लगभग 45 करोड़ खर्च कर महल की शक्ल दे दी। बिल्डिंग बाई लॉ का उल्लंघन हुआ। एक-एक ईंट बोल रही है कि भ्रष्टाचार हुआ है। उनकी सिक्योरिटी में आज पंजाब पुलिस भी है। आज उनके पास 50 लाख से अधिक की कार है। वह जब घर से निकलते हैं तब 28 गाड़ियों का काफिला दिल्ली में उनके साथ होता है।"

End of Feed