Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का अलर्ट, कहीं उमस से मिली राहत तो कहीं मची तबाही, जानें आज का मौसम

Bihar Weather Today: बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी है। यहां मौसम विभाग ने बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हुए हैं। बारिश से यहां उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी बिहार का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का कहर जारी है। एक तरह लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। नदियां उफान है और बढ़ते जलस्तर के कारण किनारे वाले क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। सड़कों के जलमग्न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मंदिर और धर्मशालाएं पानी में समा गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं हल्की बारिश का अलर्ट है तो वहीं कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं कहां-कहां जारी किया गया अलर्ट -

Bihar weather.

बिहार में बारिश का अलर्ट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बिहार के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार के पूर्वी चंपारण, भोजपुर, जहानाबाद, अवरल, पटना, वैशाली, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 5 से 15 एमएम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि इन जिलों में 41-61 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

End of Feed