दिल्ली

बिहार में विकास के लिए मतदान जारी: BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने सुपौल में पत्नी संग वोट डाला

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुपौल में वोटिंग बूथ पर वोट करने पत्नी रेनू हुसैन संग पहुंचे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने जनता से विकास के लिए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहा कि जनता विकास के लिए वोट कर रही है।

Image

BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने सुपौल में पत्नी संग वोट डाला (Photo- ANI)

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के दो घंटे के भीतर 14.55 प्रतिशत मतदान किया गया। आज 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान किए जा रहे है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार की जनता विकास के लिए वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास रुकेगा नहीं, क्योंकि विकास के पथ पर सभी भारी संख्या में वोट कर रहे हैं।

सुपौल में पत्नी संग शाहनवाज हुसैन ने डाला वोट

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, मंगलवार को शाहनवाज हुसैन ने सुपौल में पत्नी रेनू हुसैन के साथ मतदान किया। उनकी पत्नी ने पहली बार अपने ससुराल में वोट डाला, जिसका जिक्र उन्होंने खुद कैमरे के सामने किया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने जलपान से पहले मतदान किया है। मीडिया के सामने भाजपा नेता ने कहा कि बिहार के लोग बड़ी संख्या में वोट दे रहे हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि विकास रुके। मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए की सरकार फिर से बनेगी।

BJP नेता शाहनवाज हुसैन की पत्नी ने क्या कहा?

रेणु हुसैन ने कहा कि मैं शादी के बाद पहली बार यहां वोट कर रही हूं। मुझे बेहद खुशी है कि बिहार के लोग विकास के लिए वोट कर रहे हैं। 30 साल पहले के सुपौल, जब मैं शादी के बाद पहली बार यहां आई थी और आज के सुपौल में बहुत अंतर है। मुझे खुशी है कि मैं आज यहां वोट कर रही हूं। मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

शाहनवाज हुसैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "हर वोट की ताकत है। हर वोट एक उम्मीद है। सुपौल में कोसी कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर आज सपरिवार, सुपौल के साथ पूरे बिहार के बेहतर भविष्य के लिए मतदान किया। आप भी वोट डालें और लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं।"

दिल्ली ब्लास्ट पर शाहनवाज हुसैन ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली ब्लास्ट पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जांच चल रही है और सभी एजेंसियां इसमें शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया है। जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा कि दिल्ली में हुआ धमाका अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। दिल को दहलाने वाले धमाके में जिन लोगों की मौत हुई है। उनके परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दुआ कर रहा हूं कि जख्मी हुए लोग जल्द स्वस्थ हों।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article