Best Places to Visit in Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में ना केवल ऐतिहासिक धरोहरें हैं बल्कि यहां मुगलों द्वारा बनाई गई कई शानदार इमारतें भी हैं। आधुनिकता का केंद्र रही दिल्ली अपने खान-पान और घूमने-फिरने की जगहों को लेकर भी भी प्रसिद्धा है। चूंकि सर्दी दस्तक दे चुकी है और ऐसे में यदि आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद खूबसूरत हैं और जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमकर ना केवल छुट्टी का आनंद ले सकते हैं बल्कि पिकनिक भी बना सकते हैं। राजधानी में स्थित इन जगहों पर कनेक्टिविटी की भी दिक्कत नहीं है और आप आसानी से मेट्रो के जरिए भी इन जगहों पर पहुंच सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खास जगहों के बारे में-
लोटस टैंपल की एक तस्वीर
इंडिया गेट
शहीदों की याद में बना इंडिया गेट आज भी दिल्ली में घूमने और पिकनिक मनाने वाली बेहतरीन जगहो में से एक है। यहां आपको44 एकड़ में बना राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा इंडिया गेट के पास कतर्व्यपथ के आसपास मैदान हैं जहां लोग बड़ी संख्या में परिवार संग आते हैं।कुतुब मीनार मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार को बनवाया था। महरौली स्थित स्थित ईंट से बनी मीनार दिल्ली का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जि सकी ऊँचाई 73 मीटर (239.5 फीट)। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन मेहरोली है और यह परिसर युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत किया गया है। इसके अंदर एक लौह स्तंभ भी है जिस पर अभी तक जंग नहीं लगा। कहा जाता है कि ये मीनार पास के 27 किला को तोड़कर और दिल्ली विजय के उपलक्ष्य मे किला के मलबे से बनाई गयी थी। इसे देखने के लिए दुनियाभर के पर्यटक आते हैं।
राजघाट
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल लाल किले के पीछे है। बापू का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। यहां एक शानदार गार्डन है जहां सुंदर फव्वारे और कई प्रकार के पेड़ लगे हुए हैं। इसके पास में ही शांतिवन है जहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की समाधि है। राजघाट में गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए देश-विदेश से लोग राजघाट आते हैं। यदि आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जरूर आएं। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट है जो वॉयलट लाइन पर स्थित है।लोधी गार्डन
पिकनिक स्पॉट्स के लिए दक्षिणी दिल्ली स्थित लोधी गार्डन भी काफी फेमस हैं। यहां हर दिन हजारों लोग घूमने आते हैं। इसके आसपास में हौज खास विलेज भी है। इसके अलावा यह एक ऐसी जगह है जहां से दिल्ली के प्रसिद्ध सरोजनी नगर मार्केट, साउथ एक्स मार्केट और लाजपत नगर सेंटर मार्केट काफी नजदीक है। वायलेट लाइन मेट्रो पकड़कर आप खान मार्केट स्टेशन पर उतरकर लोधी गार्डन पहुंच सकते हैं।कमल मंदिर (Lotus Temple)बहाई स्थल कही जानेवाले लोटस टैंपल एक उपासना केंद्र है जहां आपको एकदम शांत माहौल मिलेगा। इसके अंदर जाकर मौन रहना होता है। यह एक ऐसा केंद्र है जहां कोई भगवान की मूर्ति नहीं है।सर्वधर्म के लोग यहां आते हैं। इसके आसपास पूरा गार्डन है जो कई एकड़ में फैला हुआ है। कमल का फूल शांति व पवित्रता का प्रतीक है। यहां पहुंचने के लिए वायलेट लाइन मेट्रो पकड़कर आप नेहरू पैलेस या कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं।
मुगल गार्डन
राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन में ना केवल देसी पर्यटक बल्कि विदेशी सैलानी भी आते हैं और इस खूबसूरत बगीचे के दर्शन के दर्शन करते हैं। मुगल गार्डन हर साल लगभग फरवरी की शुरूआत में आम लोगों के लिए खुलता है और एक महीने से अधिक समय तक खुला रहता है। इस खूबसूरत गार्डन में फूलों की कई किस्म आपको देखने को मिल सकती है। यहां जाने के लिए पर्यटकों को पहले से ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गार्डन देखने की अनुमति होगी।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
