दिल्ली में जल्द शुरू होंगी अटल कैंटीन, सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक खाना

राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। अब दिल्ली में जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक खाना मिलेगा। सरकार 2025-26 तक 100 अटल कैंटीन स्थापित करने की योजना बना रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) दिसंबर तक 100 'अटल कैंटीन' खोलने जा रहा है। इन कैंटीनों में गरीब, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बताया कि 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक कैंटीन खोली जाएगी।

atal

दिल्ली के अटल कैंटीन में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक खाना (PHOTO- PTI)

पहले चरण में कुछ कैंटीनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर शुरू हो सकती हैं, जबकि बाकी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) तक शुरू करने का लक्ष्य है। रोज़ कमाने-खाने वाले मजदूरों, रिक्शा चालकों, छात्रों और ज़रूरतमंदों को सिर्फ ₹5 में पोषण से भरपूर खाना मिलेगा।

End of Feed