दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के एक सहायक प्रोफेसर को एमबीबीएस छात्रा के शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर जीटीबी एन्क्लेव थाने को एक महिला की ओर से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत के अनुसार, दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल परिसर में उसका शारीरिक उत्पीड़न किया गया।
(सांकेतिक फोटो)
डीसीपी ने कहा कि एक मेडिकल छात्रा शिकायतकर्ता ने सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शाकिर नईम पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से आपराधिक बल प्रयोग करने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
