दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला किया था।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो- OfficialRekhaGupta)
राजकोट से लाया गया दिल्ली
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि आरोपी की पहचान तहसीन सैयद के रूप में हुई है जो मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी का दोस्त है। अधिकारियों ने बताया कि तहसीन को पूछताछ के लिए शुक्रवार रात गुजरात के राजकोट से राजधानी दिल्ली लाया गया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बुधवार को हुआ था हमला
मुख्यमंत्री गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ के दौरान हमला हुआ था। इस हमले के सिलसिले में ऑटोरिक्शा चालक खिमजी (41) को गिरफ्तार किया गया था।
बढ़ाई गई सुरक्षा
केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की ‘वीआईपी’ सुरक्षा प्रदान की है। गुप्ता, उनके आधिकारिक आवास और राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस क्षेत्र में राज निवास मार्ग स्थित उनके कार्यालय को भी अर्द्धसैनिक बल के वीआईपी सुरक्षा समूह (वीएसजी) द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जो विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह समूह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस पार्टी के गांधी परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
