दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: आज दिल्ली के इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी राबुका के भारत दौरे पर दिल्ली में विशेष कार्यक्रमों के कारण आज, सोमवार को कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन अपनाने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो रास्तें और क्या है उनका विकल्प।

Image

दिल्ली में सोमवार को लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Photo : Times Now Digital

Delhi Traffic Update: फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी राबुका के भारत दौरे के दौरान नई दिल्ली में आज, यानी सोमवार को कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वजह से आज राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से इन प्रभावित मार्गों का उपयोग न करने और सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेने की सलाह दी है।

कौन-कौन से रास्ते होंगे प्रभावित

यातायात पुलिस के अनुसार, विशेष कार्यक्रमों के चलते सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग और कौटिल्य मार्ग समेत कई क्षेत्रों में वाहन चलाना मुश्किल होगा। इन मार्गों पर न केवल यातायात प्रतिबंध होगा, बल्कि किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।

सुरक्षा कारणों से किए गए डायवर्जन

फिजी के प्रधानमंत्री के दौरे पर देश भर से कई वक्ता भी नई दिल्ली में उपस्थित होंगे, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर इन क्षेत्रों में यातायात डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे डायवर्जन पॉइंट पर पुलिस के निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों से बचें।

उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

पार्किंग प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत टो किया जाएगा और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। टो किए गए वाहनों को ट्रैफिक पिट, काली बाड़ी मंदिर मार्ग और भैरो मंदिर ट्रैफिक पिट के सामने रखा जाएगा।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से धौला कुआं की ओर जाने वाले यात्री वंदे मातरम मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। धौला कुआं और करोल बाग से सी हेक्सागन की ओर जाने वालों के लिए रिंग रोड, पंचकुइयां रोड और संसद मार्ग वैकल्पिक विकल्प हैं। वहीं, 11 मूर्ति से आरएमएल जाने वाले यात्री धौला कुआं फ्लाईओवर, शंकर रोड, तालकटोरा रोड और शेख मुजीबुर रहमान मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

यातायात पुलिस का आग्रह

यातायात पुलिस ने सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके और जनता को भी कम से कम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि आम जनता सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और प्रतिबंधित रास्तों से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article