Delhi Metro: लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट फिर से खुले, धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से थे बंद

लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किया गया लाल किला मेट्रो स्टेशन अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार को घोषणा की कि स्टेशन के सभी गेट यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं।

Lal Quila Metro Station News: लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। जिसे आज पांच दिनों के बाद रविवार को पूरी तरह खोल दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार को घोषणा की कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट अब यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं।

lal quila metro station update

लाल किला मेट्रो स्टेशन के सारे गेट खोले गए (सांकेतिक तस्वीर)

खोले गए लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट

DMRC ने 16 नवंबर को एक्स पर अपडेट करते हुए बताया, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट अब यात्रियों के लिए खुले हैं।” इससे पहले शनिवार को DMRC ने स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 को खोल दिया था, जो धमाके के बाद बंद कर दिए गए थे। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

End of Feed