Delhi Airport Advisory: गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दियागया है। जिसकी वजह से यहां पर होने वाली यात्रियों की सुरक्षा जांच में अब सामान्य से अधिक समय लग रहा है। इसकी वजह से हवाई यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना न करना पड़ रहा है। इस सुरक्षा जांच की वजह से कुछ लोगों ने फ्लाइट मिस होने की भी शिकायत की है। जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्विटर पर एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को जरूरी सलाह दी है।
दिल्ली एयरपोर्ट से कहीं छूट न जाए आपकी फ्लाइट, पढ़ लें ये एडवायजरी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ट्वीट कर यात्रियों से कहा है कि, दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले प्रत्येक यात्री की सुरक्षा करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। गणतंत्र दिवस को देखते हुए हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। इसलिए सुरक्षा प्रक्रिया में अब पहले से अधिक समय लग रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वो एयरपोर्ट पर थोड़ा अधिक समय निकाल कर पहुंचे। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए यात्री अपने एयरलाइंस से संपर्क कर पूरी स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।
रूट डायवर्जन का भी रखें ध्यान
एयरपोर्ट पर लग रहे अधिक समय का ध्यान रखने के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का ध्यान रखना भी जरूरी है। गणतंत्र दिवस परेझ रिहर्सल के कारण इस समय राजधानी के कई प्रमुख सड़कों पर रूट डायवर्जन चल रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को 26 जनवरी तक इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, विजय चौक, मान सिंह रोड, रफी मार्ग, रायसीना रोड, जनपथ, मोतीलाल नेहरू मार्ग और दारा शिकोह मार्ग का उपयोग करने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा आईटीओ, मंडी हाउस, विकास मार्ग, मथुरा रोड, डीडीयू मार्ग, तिलक मार्ग, भगवानदास रोड, अशोक रोड जैसे प्रमुख रास्तों पर भी हैवी ट्रैफिक रहने की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को आने-जाने के लिए रिंग रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट, सरदार पटेल मार्ग, बारापूला एलिवेटेड रोड, वंदे मातरम मार्ग, अरविंदो मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, लोधी रोड, सफदरजंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, रानी झांसी रोड, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मंदिर मार्ग, विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, अक्षरधाम, नोएडा लिंक रोड और डीएनडी का उपयोग करने की सलाह दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
