दिल्ली CM को जान से मारने की धमकी वाला गिरफ्तार, 112 पर फोन कर दी थी धमकी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी देने को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के मामलों संलिप्त रहा है। धमकी देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिसे आज पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कॉल करके जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को शनिवार को पुलिस की टीम ने अपने गिरफ्त में ले लिया। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है। आरोपी युवक की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी धोखेबाजी के कृत्यों में शामिल रहता है और अपनी पहचान अक्सर बदलता रहता है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिल्ली में पुलिस के स्पेशल सेल के कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है।

delhi cm rekha gupta

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

धमकी देने के बाद से फरार था आरोपी

आरोपी ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर यह धमकी दी थी। जांच में जुटी पुलिस को धमकी भरी कॉल करने वाले अज्ञात कॉलर की लोकेशन कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके में ट्रेस हुई।

End of Feed