जेल, धमकियां और साजिशें, ये सब AAP के किसी सिपाही को डरा नहीं सकतीं : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जम्मू-कश्मीर में विधायक मेहराज मालिक की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। AAP नेताओं का आरोप है कि अस्पताल की मांग उठाने पर पुलिस ने उन्हें जेल में डाल दिया है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से AAP नेता डरने वाले नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी AAP के जम्मू कश्मीर में विधायक मेहराज मालिक की गिरफ्तारी पर पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि मेहराज अपने क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल की मांग कर रहे थे और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने विधायक मेहराज मालिक की अपने क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल की मांग को जायज बताया। AAP का कहना है कि अमित शाह की पुलिस ने जनता के हक की इस आवाज को दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया है। पार्टी ने इसे तानाशाही और जनता की आवाज दबाने वाली कार्रवाई बताया।

Arvind Kejriwal PTI (1)

अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो (Source - PTI)

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि क्या क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल मांगना इतना बड़ा गुनाह है कि एक चुने हुए विधायक को जेल में डाल दिया जाए? मेहराज मलिक आम आदमी पार्टी के शेर हैं। वो हमेशा जनता की आवाज बनकर हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जेल, धमकियां और साजिशें, ये सब AAP के किसी भी सिपाही को कभी नहीं डरा सकतीं।

End of Feed