दिल्ली चुनाव में मिलकर लड़े थे BJP और कांग्रेस; चुनावी चंदों के हवाले से AAP ने लगाया फिर आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अनुराग ढांडा ने भाजपा और कांग्रेस के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिलकर काम करने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए चंदे के रिकॉर्ड के बाद AAP ने ये कॉन्फ्रेंस की।

Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर यह आरोप लगाया है कि दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी मिलीभगत थी। AAP नेता और राज्यसभा सांसद अनुराग ढांडा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के हारने के पीछे बीजेपी और कांग्रेस के मिलकर काम करने को जिम्मेदार बताया।

aap alleges bjp and congress for fighting combined against them

आप ने लगाया बीजेपी कांग्रेस पर मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप (तस्वीर साभार: @AamAadmiParty)

चंदों के आंकड़ों का दिया हवाला

ढांडा ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए चंदे के रिकॉर्ड से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने फंडिंग में गंभीर गड़बड़ियां की हैं। आंकड़ों से साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत से दिल्ली में चुनाव लड़ रही थी।

End of Feed